यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने बदले 28 जिलों के DIOS, लखनऊ-कानपुर समेत कई बड़े नाम शामिल

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग के मुखिया, शासन और विभागीय मंत्री स्तर पर लंबी चर्चा और मंथन के बाद राज्य के 28 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) का एक साथ तबादला कर दिया गया है। इस सूची में लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जैसे कई हाई-प्रोफाइल जिले शामिल हैं।

  1. देवेंद्र पांडेय DIOS लखनऊ बनाए गए
  2. अमिता सिंह DIOS बाराबंकी बनीं
  3. संतोष राय DIOS प्रयागराज बनाए गए
  4. अरविंद कुमार पाठक DIOS  हरदोई बनाए गए
  5. जयकरन यादव DIOS सहारनपुर बने
  6. कौस्तुभ सिंह DIOS अंबेडकरनगर बने
  7. प्रवीण कुमार तिवारी कानपुर बने
  8. देवेंद्र सिंह प्रभारी DIOS जौनपुर बने
  9. रविंद्र पाल तोमर प्रभारी DIOS आगरा बने
  10. चंद्र शेखर DIOS गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) बनाए गए
  11. बुद्ध प्रिय (बीपी) सिंह DIOS गाजियाबाद बने
  12. मोदिता पांडे प्रभारी DIOS फिरोजाबाद
  13. मनोज कुमार मिश्र DIOS बलिया बने
  14. लाल बाबू मौर्य प्रभारी DIOS कौशांबी
  15. विजय कुमार प्रभारी DIOS पीलीभीत
  16. जगदीश शुक्ला DIOS मेरठ बने
  17. रजनीश कुमार दिवाकर प्रभारी DIOS कासगंज
  18. राघवेंद्र सिंह DIOS मथुरा बने
  19. राजीव कुमार यादव DIOS बागपत बने
  20. उपेंद्र कुमार प्रभारी DIOS संतकबीर नगर बने
  21. राजीव कुमार दीक्षित प्रभारी DIOS मिर्जापुर बने
  22. संजीव कुमार प्रभारी DIOS फर्रुखाबाद बने
  23. धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रभारी DIOS चंदौली बने
  24. धर्मेंद्र कुमार सक्सेना DIOS बिजनौर बने
  25. हरिश चंद्र नाथ प्रभारी DIOS देवरिया बने
  26. हरिकेश यादव प्रभारी DIOS मुजफ्फरनगर बने
  27. स्कंद शुक्ल अपर सचिव (पाठ्य पुस्तक) माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बने
  28. ओम प्रकाश त्रिपाठी, उप शिक्षा निदेशन, शिवर कार्यालय लखनऊ एवं सचिव संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ बने।

सरकारी आदेश के मुताबिक, राजधानी लखनऊ की कमान अब देवेंद्र पांडेय को सौंपी गई है, जिन्हें नया DIOS बनाया गया है। वहीं, अमिता सिंह को बाराबंकी और संतोष राय को प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Voice Of News 24