बलिया
बलिया उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने प्राथमिक शिक्षा में टीईटी अनिवार्यता को लेकर माननीय न्यायालय द्वारा हाल ही में दिए गए निर्देशों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने प्राथमिक शिक्षा में टीईटी अनिवार्यता को लेकर माननीय न्यायालय द्वारा हाल ही में दिए गए निर्देशों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। रविवार को जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि यह निर्णय देशभर के लगभग 25 लाख शिक्षकों के भविष्य और सेवा सुरक्षा को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है।
शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन ने लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष करने का एलान किया है। कान्हजी ने कहा कि केंद्र सरकार से शिक्षा का अधिकार अधिनियम में आवश्यक संशोधन कराने के लिए एक व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी निर्णय लेने से पहले शिक्षकों के वर्षों के अनुभव, योगदान और सेवा सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए क्योंकि शिक्षक समाज हमेशा से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में समर्पित रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि संगठन इस गंभीर मुद्दे पर विभिन्न स्तरों पर रणनीति तैयार कर रहा है और जल्द ही आगामी आंदोलन की रूपरेखा घोषित की जाएगी। प्रांतीय महामंत्री ने सभी शिक्षकों से एकजुटता और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन हर शिक्षक के सम्मान, अधिकार और सेवा सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करेगा।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026























