बुलंदशहर
बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनूपशहर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ढोल-नगाड़ों के साथ हुई मुनादी
थाना अनूपशहर पुलिस द्वारा शुक्रवार (29 मई 2026) को जिलाबदर घोषित किए गए अपराधी के निवास स्थान पर जाकर बकायदा मुनादी (ढोल-नगाड़े बजवाकर घोषणा) कराई गई। इसके साथ ही आरोपी को अगले 6 माह के लिए बुलंदशहर जनपद की सीमा से बाहर (निष्कासित) कर दिया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि के दौरान वह जिले की सीमा में पाया गया, तो उसके खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई
पुलिस प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी बुलंदशहर द्वारा अभियुक्त को जिलाबदर घोषित करने का आदेश जारी किया गया था।
अभियुक्त का विवरण और आपराधिक इतिहास
नाम व पता: शिवम कुमार पुत्र बिल्लू सिंह, निवासी- ग्राम लोधई, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर।
आपराधिक रिकॉर्ड: जिलाबदर किए गए अपराधी शिवम कुमार के खिलाफ थाना अनूपशहर में पूर्व से ही मारपीट, लड़ाई-झगड़े और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 2 आपराधिक अभियोग (मामले) पंजीकृत हैं।
बुलंदशहर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य शातिर और मवालियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/asztCxsxnf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2026












