परतावल/महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत नगर पंचायत परतावल में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत नगर पंचायत परतावल में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दर्जनों वाहनों की जांच की तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनो का चालान किया।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा वाहन चालकों के दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं शराब के सेवन की जांच की गई। पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की हिदायत भी दी।
इस दौरान यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अजनी कुमार, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल विकास यादव,प्रमोद यादव,कविंद्र कुमार एवं दिलीप रावत सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
बिजनौर: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, क्षेत्र में दिखी कौमी एकता की मिसालhttps://t.co/mEQv90gpsI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 28, 2026






















