बुलंदशहर
बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने जानकारी दी कि किसानों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए 01 जून 2026, सोमवार को तहसील शिकारपुर में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने जानकारी दी कि किसानों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए 01 जून 2026, सोमवार को तहसील शिकारपुर में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। यह बैठक उप जिलाधिकारी शिकारपुर की अध्यक्षता में सुबह 11:00 बजे होगी।

चौधरी गुड्डू ने जनपद के सभी किसान भाइयों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर तहसील पहुंचें तथा अपनी समस्या लिखित रूप में साथ लाएं। बैठक में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
महापंचायत में ये मुद्दे उठेंगे
– ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से संबंधित किसानों की आपत्तियां दर्ज कराना।
– इस समय खाद-यूरिया की हो रही किल्लत को देखते हुए सभी सोसाइटी पर खाद-यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराना।
– अघोषित बिजली कटौती पर आपत्ति दर्ज कराना।
– आवारा पशुओं को गौशाला भिजवाना।
– शिकारपुर से जहांगीराबाद मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराना।
– दुकानदारों द्वारा किसानों पर जबरन टैगिंग/लेज लगाए जाने पर कार्रवाई।
– दाखिल-खारिज का काम समय पर पूरा करना।
– प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जीपीआरएस फोटो लेकर शिकायतकर्ता से संपर्क कर किया जाए।
– गलत आख्या देने वाले कर्मचारी/अधिकारी पर कार्रवाई सुनिश्चित करना।
बैठक में उप जिलाधिकारी शिकारपुर, तहसीलदार शिकारपुर, क्षेत्राधिकारी शिकारपुर, खंड विकास अधिकारी शिकारपुर, एसडीओ विद्युत, जेई विद्युत, पीडब्ल्यूडी के एक्शन, जिला कृषि अधिकारी बुलंदशहर, एआर कोऑपरेटिव बुलंदशहर, चकबंदी अधिकारी बुलंदशहर और जिला बंदोबस्त अधिकारी बुलंदशहर की उपस्थिति प्रार्थनीय है। LIU द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना प्रेषित की जा चुकी है।
चौधरी कुलदीप गुड्डू ने सभी प्रिंट, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक चैनल और पत्रकार बंधुओं को सादर आमंत्रित किया है।
बिजनौर: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, क्षेत्र में दिखी कौमी एकता की मिसालhttps://t.co/mEQv90gpsI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 28, 2026






















