बुलंदशहर
बुलंदशहर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के कुड़वाल बनारस गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कहर बरपाया। स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों में CISF के एक ASI भी शामिल हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के कुड़वाल बनारस गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कहर बरपाया। स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों में CISF के एक ASI भी शामिल हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में ही लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो पर लाठी-डंडों से जमकर हमला बोला और पथराव किया। घटना की लाइव तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया जाता देखा जा सकता है।
पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। कुड़वाल बनारस गांव के इस मामले में आगे की जांच जारी है।
बिजनौर: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, क्षेत्र में दिखी कौमी एकता की मिसालhttps://t.co/mEQv90gpsI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 28, 2026























