औरैया
उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की एंटी रोमियो टीम को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की एंटी रोमियो टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र में युवतियों और राहगीरों पर फब्तियां कसने व माहौल खराब करने वाले तीन मनचले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई।
साईं मंदिर-आनेपुर मार्ग से हुई गिरफ्तारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली औरैया की एंटी रोमियो टीम क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने साईं मंदिर से आनेपुर जाने वाले मार्ग पर करीब 200 मीटर की दूरी से तीन संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
पकड़े गए तीनों अभियुक्त एक ही गांव के रहने वाले हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:
शिवम (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार
आकाश (उम्र लगभग 25 वर्ष) पुत्र मनोज कुमार
महेन्द्र प्रताप सिंह (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र बबलू गौतम
(तीनों निवासी: ग्राम गोहना, थाना कोतवाली औरैया, जनपद औरैया)
भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज
कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए तीनों मनचलों के खिलाफ थाना स्थानीय पर मुअसं- 339/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (अश्लील कृत्य और गाने) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नारी सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
मनचलों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली एंटी रोमियो व पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
राजकुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली औरैया)
उ0नि0 संजीव कुमार (थाना कोतवाली, औरैया)
कांस्टेबल 261 भूपेश अग्रवाल
कांस्टेबल 278 नृत्य गोपाल
महिला आरक्षी कृष्णा तेवतिया
महिला आरक्षी इला अरुण
UP: राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,अब आयुर्वेद और होम्योपैथी से भी मिलेगा मुफ्त इलाज; सीएम योगी का बड़ा फैसलाhttps://t.co/GTvXa88xGU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 27, 2026






















