शिकारपुर: ईद की तैयारी में जुटा नगर पालिका प्रशासन, ईदगाहों का गहन निरीक्षण

बुलंदशहर

शिकारपुर ईद के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका परिषद शिकारपुर ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शिकारपुर ईद के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका परिषद शिकारपुर ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अधिशासी अधिकारी सुश्री नीतू सिंह ने बुधवार को नगर के प्रमुख ईदगाहों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने सलेमपुर तिराहा स्थित ईदगाह, करीरा रोड स्थित ईदगाह और कर्बला स्थित ईदगाह का दौरा कर साफ-सफाई व्यवस्था, पानी का छिड़काव, कूड़ा उठान, पेयजल उपलब्धता और अन्य आवश्यक इंतजामों का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने सफाई प्रभारी जामिन अली, स्विचमैन रितिक शर्मा और सभी कार्यवाहक सफाई नायकों को विशेष निर्देश दिए कि परिसरों की नियमित सफाई कराई जाए और जरूरत के अनुसार पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, ताकि वातावरण स्वच्छ और सुगम बना रहे।

 

Voice Of News 24