यूपी के टोल प्लाजा पर अब गूंजेंगे देशभक्ति गीत और भजन, योगी सरकार का फैसला

लखनऊ

लखनऊ उत्तर प्रदेश में अब राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर देशभक्ति का माहौल नजर आएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर देशभक्ति गीतों और भजनों का प्रसारण शुरू किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ उत्तर प्रदेश में अब राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर देशभक्ति का माहौल नजर आएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर देशभक्ति गीतों और भजनों का प्रसारण शुरू किया जाएगा।

इस पहल की पुष्टि करते हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंदर मंदर ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों में देशभक्ति की भावना के साथ सकारात्मकता और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना है। उनका कहना है कि टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को यात्रा के दौरान अच्छा और प्रेरणादायक माहौल मिलेगा।

प्रदेश सरकार का मानना है कि इस कदम से टोल प्लाजा का माहौल बदलेगा और लोगों में देश के प्रति जुड़ाव की भावना और मजबूत होगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.