नरौरा-राजघाट जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग, भाकियू सुनील ने डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में नरौरा से राजघाट तक जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सुनील) ने आवाज बुलंद की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में नरौरा से राजघाट तक जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाली को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सुनील) ने आवाज बुलंद की है। संगठन के पदाधिकारियों ने बुलंदशहर जिला अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में डिबाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रपाल सिंह से मुलाकात की और सड़क के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

सौपे गए ज्ञापन में यूनियन ने अवगत कराया है कि नरौरा से राजघाट तक का मार्ग लंबे समय से अत्यंत जर्जर और क्षतिग्रस्त स्थिति में है। पूरी सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिसकी वजह से स्थानीय किसानों, आम नागरिकों और राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग क्षेत्र की लाइफलाइन (प्रमुख संपर्क मार्ग) माना जाता है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और राहगीर गुजरते हैं। सड़क की इस खस्ताहाली के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की सुरक्षा पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है।

विधायक ने दिया आश्वासन, अक्टूबर 2026 तक शुरू हो सकता है काम

भाकियू (सुनील) ने डिबाई विधायक से जनहित में इस सड़क का प्राथमिकता के आधार पर पुनर्निर्माण कराने की पुरजोर मांग की है ताकि क्षेत्रवासियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए विधायक चंद्रपाल सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों को सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे शासन स्तर पर इस सड़क के निर्माण की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जल्द से जल्द कराकर अक्टूबर 2026 तक धरातल पर कार्य शुरू कराने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस दौरान संगठन की ओर से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विशाल कश्यप, जिला सलाहकार राजीव शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी वासुदेव भारद्वाज, रामगोपाल, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र केवट, रिंकू शर्मा और प्रमोद केवट सहित भारी संख्या में किसान नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.