रामपुर
रामपुर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां थाना सेफनी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रामपुर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां थाना सेफनी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेंद्र मीना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के खुलासे के लिए तीन अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया है, जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को अज्ञात हमलावर ने नईम नामक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय मिश्रा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने भी घटनास्थल का दौरा कर मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।
कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब मृतक नईम का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा, तो परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा और गम का माहौल था। सुबह करीब 10:00 बजे स्थानीय कब्रिस्तान में मृतक के शव को नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
मृतक के दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि में मृतक के दोस्त अफसर (उम्र लगभग 30 वर्ष) के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सोमेंद्र मीना के निर्देश पर गठित तीन टीमें इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी हैं। पहली टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी अजय मिश्रा, दूसरी का सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह और तीसरी का एसएसआई सुरेंद्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस की ये टीमें आरोपी अफसर की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ-साथ मोबाइल कॉल डिटेल (CDR) और आपसी रंजिश सहित तमाम पहलुओं की गहनता से जांच कर रही हैं।
UP: राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,अब आयुर्वेद और होम्योपैथी से भी मिलेगा मुफ्त इलाज; सीएम योगी का बड़ा फैसलाhttps://t.co/GTvXa88xGU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 27, 2026























