अनूपशहर में कांग्रेस नेताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि, भाजपा सरकार की नीतियों पर बोला हमला

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़, उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव और वरिष्ठ नेता राजेश शर्मा ने पंडित नेहरू के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। नेताओं ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की आजादी के लिए लगभग 10 वर्ष जेल में बिताए। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आईआईटी, स्वास्थ्य के लिए एम्स और देश की खुशहाली के लिए सिंचाई नहरें व भाखड़ा नांगल बांध जैसे विशाल संसाधनों का निर्माण कर नए भारत की मजबूत नींव रखी, जिससे भारत को विश्व में एक नई पहचान मिली।

वर्तमान सरकार पर साधा निशाना

सभा के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार पंडित नेहरू द्वारा खड़े किए गए देश के सार्वजनिक संसाधनों को प्राइवेट हाथों और अपने उद्योगपति मित्रों को बेच रही है। नेताओं ने कहा कि देश के संसाधनों को बेचकर ‘विश्व गुरु’ बनने का दावा सिर्फ भाजपा की जुमलेबाजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पंडित नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाए और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाया जाए।

इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी सलाम खां ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन ज्ञानेंद्र सिंह राघव द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, राय सिंह प्रधान, कौशल शर्मा, मंडल अध्यक्ष शौकीन खान, जीशान कुरैशी और दीपक कुशवाहा सहित भारी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.