लखीमपुर-खीरी में दो साल से टूटी पुलिया बनी किसानों के लिए मुसीबत, कृषि मार्ग ठप होने से ग्रामीणों में रोष

लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में विकास के दावों के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में विकास के दावों के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बांकेगंज ब्लॉक के कुंधवा खेत गांव को जोड़ने वाले कृषि मार्ग पर पिछले दो वर्षों से एक पुलिया टूटी पड़ी है, जिसके कारण स्थानीय किसानों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। कृषि यंत्रों और वाहनों के न निकल पाने से नाराज ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है।

यह कच्चा मार्ग मुख्य रूप से किसानों के खेतों तक पहुंचने और फसलों की ढुलाई के लिए बनाया गया था। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण अब किसानों को अपनी तैयार फसलें सिर पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जानी पड़ रही हैं। इससे किसानों का समय और पैसा तो बर्बाद हो ही रहा है, साथ ही उपज को मंडी तक पहुंचाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीण संजीव कुमार, कमलेश कुमार, अंकित कुमार, मुकेश कुमार और शिवप्रसाद ने बताया कि लंबे समय से इस समस्या की अनदेखी की जा रही है। मामले को लेकर जब ग्राम प्रधान राजेश गिरी से बात की गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि टूटी पुलिया के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है और जल्द ही इसका निर्माण कराकर किसानों की समस्या का स्थाई समाधान कर दिया जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.