UP Weather Alert:झुलसते उत्तर प्रदेश के लिए राहत भरी खबर, 28 मई से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ

भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और  नौतपा की मार से बेहाल उत्तर प्रदेश के वासियों के लिए आखिरकार एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और नौतपा की मार से बेहाल उत्तर प्रदेश के वासियों के लिए आखिरकार एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आगामी 28 मई से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने की संभावना है। राज्य में एक नए सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में आ रहे इस नए मौसम तंत्र के प्रभाव से राज्य के अनेक हिस्सों में आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होगी और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने के आसार बन रहे हैं। लगातार बढ़ रहे पारे और गर्म हवाओं (लू) के थपेड़ों से परेशान जनजीवन को इस बदलाव से काफी सुकून मिलने की उम्मीद है।

पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने इस बदलाव को लेकर विशेष अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।

ओलावृष्टि का अलर्ट: पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है।आगामी 28 और 29 मई को पूरे प्रदेश में धूलभरी आंधी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.