बुलंदशहर :आगामी त्योहार को लेकर अलर्ट पर पुलिस: नरौरा और पिलखना में पुलिस का फ्लैग मार्च, उपद्रवियों को दी सख्त चेतावनी

नरौरा/डिबाई

बुलंदशहर आगामी ईदुल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आगामी ईदुल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार के सख्त आदेश पर डिबाई क्षेत्र के नरौरा और पिलखना कस्बे में पुलिस बल ने पैदल गश्त कर भव्य फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व नरौरा थाना अध्यक्ष भुवनेश कुमार ने किया।

संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फ्लैग मार्च के दौरान नरौरा थाना प्रभारी के साथ चौकी इंचार्ज उमाशंकर भारद्वाज और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बों के मुख्य बाजारों, चौराहों के साथ-साथ चिन्हित किए गए संवेदनशील ग्रामीण इलाकों में सघन गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और स्थानीय व्यापारियों व आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया।

अफवाहों से बचें, आपसी भाईचारे से मनाएं त्योहार

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और पारंपरिक सौहार्द के साथ मनाएं।क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून का राज बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें। यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। माहौल खराब करने या कानून हाथ में लेने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।पुलिस के इस फ्लैग मार्च से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं अराजक तत्वों में हड़कंप का माहौल है।

Voice Of News 24