अनूपशहर में गंगा दशहरा पर लगा विशाल शरबत कैंप, कांग्रेस नेताओं और समाजसेवियों ने राहगीरों को पिलाई शिकंजी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के अंतर्गत ग्राम रौरा के समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा अनूपशहर-बुलंदशहर रोड पर सुनाई भट्ठे के निकट गंगा दशहरा के पावन पर्व पर एक विशाल शरबत वितरण कैंप का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के अंतर्गत ग्राम रौरा के समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा अनूपशहर-बुलंदशहर रोड पर सुनाई भट्ठे के निकट गंगा दशहरा के पावन पर्व पर एक विशाल शरबत वितरण कैंप का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच आयोजित इस कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ और उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने राहगीरों व श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर किया।

इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि प्रज्ञा गौड़ और ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल और शरबत पिलाना सबसे बड़ी मानव सेवा है। ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्य ईश्वर के आशीर्वाद से ही संपन्न होते हैं। उन्होंने समाज के सक्षम और समर्थ लोगों से आह्वान किया कि वे भी ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर आगे आएं और अपना योगदान दें। इसके साथ ही उन्होंने पेयजल व्यवस्था का मुख्य बीड़ा उठाने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कुशवाहा, उनकी पूरी टीम और ग्रामीणों का आभार प्रकट किया।

कैंप के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्वयं खड़े होकर राहगीरों, बस यात्रियों और किसानों को शरबत वितरित करने में सहयोग किया। इस सेवा कार्य को देखकर स्थानीय लोगों ने पूरी टीम की जमकर प्रशंसा की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राय सिंह, ग्राम प्रधान सुनाई इंतजार अली, किरणपाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, दुष्यंत राघव, राजकुमार कुशवाहा, नितिन राघव, त्रिवेंद्र शर्मा और महावीर सिंह पाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण और समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.