बी.बी. सिंह बने नरोरा के सांसद प्रतिनिधि; सांसद डॉ. भोला सिंह ने दी नई जिम्मेदारी

बुलंदशहर

बुलंदशहर के लोकप्रिय सांसद डॉ. भोला सिंह ने नरोरा नगर पंचायत के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान बख्श सिंह उर्फ “बी.बी. सिंह” को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के लोकप्रिय सांसद डॉ. भोला सिंह ने नरोरा नगर पंचायत के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान बख्श सिंह उर्फ “बी.बी. सिंह” को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सांसद के इस फैसले का नरोरा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आमजन ने पुरजोर स्वागत किया है।

अनुभवी और जमीनी नेता को कमान

नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि बी.बी. सिंह क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित और अनुभवी राजनेता हैं। वे पूर्व में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ स्वयंसेवक भी हैं। लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और संगठन के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उनके इसी लंबे अनुभव, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा की भावना को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि बी.बी. सिंह की नियुक्ति से नगर पंचायत नरोरा और आस-पास के क्षेत्रों के विकास कार्यों को एक नई दिशा और गति मिलेगी। वे आमजन की समस्याओं को सीधे सांसद तक पहुँचाने और उनका त्वरित निस्तारण कराने में सेतु का काम करेंगे।

बधाई देने वालों का लगा तांता

इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपाइयों ने सांसद डॉ. भोला सिंह का आभार व्यक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा होते ही सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से तमाम कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने बी.बी. सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.