रिश्ते शर्मसार: बेरहम चाचा ने 9 साल के मासूम को कमरे में बंद कर पीटा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना रामघाट क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी चाचा ने अपने ही 9 वर्षीय मासूम भतीजे को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीट डाला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के थाना रामघाट क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी चाचा ने अपने ही 9 वर्षीय मासूम भतीजे को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीट डाला। मारपीट इतनी भयावह थी कि बच्चे की कमर पर गंभीर चोटों के निशान उभर आए हैं।

कमरे में बंद कर ढाया जुल्म

जानकारी के अनुसार, विनीता पत्नी उमेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे उसके देवर गुड्डू ने उसके बेटे को कमरे में बंद कर लिया और उसे बुरी तरह पीटा। जब माँ ने अपने कलेजे के टुकड़े को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी देवर और महिला के पति उमेश यादव ने उसके साथ अभद्रता की, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

माँ को बच्चे से मिलने पर पाबंदी

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे घायल बच्चे से मिलने तक नहीं दे रहा है। दर्द से कराह रहे मासूम की पीठ पर पिटाई के निशान देखकर ग्रामीणों में भी भारी रोष व्याप्त है।

पुलिस की कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.