बलिया: परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय पर लगा विशेष जांच शिविर, एक्स-रे मशीन से हुई टीबी की जांच

बलिया

बलिया जनपद के ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नारायणी टॉकीज स्थित कैंप कार्यालय पर विशेष ‘आयुष्मान आरोग्य शिविर’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नारायणी टॉकीज स्थित कैंप कार्यालय पर विशेष ‘आयुष्मान आरोग्य शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर की मुख्य विशेषता अत्याधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन रही, जिसके माध्यम से मौके पर ही लोगों की जांच की गई।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस अभियान का उद्देश्य उच्च जोखिम वाली आबादी, जैसे 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, मधुमेह रोगी, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति और कुपोषण के शिकार लोगों में क्षय रोग (टीबी) की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।

अत्याधुनिक तकनीक से जांच

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. साकेत बिहारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी तत्काल जांच संभव है। इससे संभावित रोगियों की पहचान जल्द होगी और संक्रमण फैलने का खतरा कम होगा।

सहयोग और संकल्प

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम के आशीष सिंह, अनुराग पांडेय और संजीत सिन्हा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, खड़ग बहादुर तिवारी और हर्ष सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन का लक्ष्य निरंतर ऐसे शिविरों के माध्यम से ‘टीबी मुक्त बलिया’ के सपने को साकार करना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा