अनूपशहर: रसोई गैस की कालाबाजारी से हाहाकार; घरों में बुझे चूल्हे, होटलों और शादियों में धड़ल्ले से उपयोग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर में रसोई गैस की भारी किल्लत और कथित कालाबाजारी के चलते आम जनता त्रस्त है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर में रसोई गैस की भारी किल्लत और कथित कालाबाजारी के चलते आम जनता त्रस्त है। गैस एजेंसियों की ‘तानाशाही’ और होम डिलीवरी व्यवस्था ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग धड़ल्ले से जारी है।

घरों में लकड़ी के चूल्हे जलाने की नौबत

गैस की किल्लत का सबसे बुरा असर घरेलू महिलाओं पर पड़ रहा है। समय पर सिलेंडर न मिलने के कारण कई घरों में महिलाएं लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसियां होम डिलीवरी नहीं कर रही हैं, जिससे लोगों को गोदामों और कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक उपभोक्ता ने बताया कि 13 अप्रैल की बुकिंग होने के बावजूद आज तक सिलेंडर घर नहीं पहुँचा है।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलेंडरों की ‘बहार’

एक ओर जहाँ आम जनता खाली सिलेंडर लेकर भटक रही है, वहीं दूसरी ओर नगर की हलवाई दुकानों, चाट के ठेलों, भंडारों और बारात की दावतों में घरेलू सिलेंडरों का अवैध रूप से बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। नियमों के मुताबिक व्यावसायिक कार्यों के लिए कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग अनिवार्य है, लेकिन सस्ते के चक्कर में घरेलू गैस की खुलेआम चोरी हो रही है।

जिलाधिकारी से कड़ी कार्रवाई की मांग
क्षेत्र की जनता ने नवनियुक्त जिलाधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण यह अवैध खेल चल रहा है। जनता ने मांग की है कि:

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शादी-समारोहों में घरेलू सिलेंडरों के उपयोग पर तत्काल रोक लगे।

नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल स्वामियों और गैस एजेंसी संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

होम डिलीवरी व्यवस्था को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए, तो उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे सकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.