बुलंदशहर: अलीगढ़–अनूपशहर हाईवे पर जंगली जानवरों का आतंक, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम बीरपुर और दौलतनगर क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम बीरपुर और दौलतनगर क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। विशेष रूप से अलीगढ़–अनूपशहर हाईवे के आसपास इन जानवरों की मौजूदगी से राहगीरों और स्थानीय निवासियों में भारी दहशत का माहौल है।

हाइवे पर दुर्घटनाओं का बना रहता है खतरा

ग्रामीणों के मुताबिक, हाईवे पर स्थित दो पेट्रोल पंपों के पास अक्सर हिंसक और जंगली जानवरों का झुंड घूमता देखा जाता है। इसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जंगली जानवरों की सक्रियता का सबसे ज्यादा डर महिलाओं और बच्चों में है, जिनका घर से निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का दावा है कि पूर्व में राह चलते लोगों के साथ कई अप्रिय घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं।

प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग

क्षेत्र में असुरक्षा की स्थिति को देखते हुए मोहित वर्मा, साहब सिंह लोधी, दीपक प्रधान, राहुल सिंह, अरविंद शर्मा और भूरे सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मांग की है कि इन जानवरों को जल्द से जल्द पकड़कर गौशाला या अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया, तो क्षेत्र में कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है। फिलहाल, सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.