निचलौल: श्रमिक दिवस पर वन श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, तेज धूप से बचाव के लिए बांटे गए छाते

महराजगंज

महराजगंज जनपद के अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग, निचलौल वन रेंज के श्रमिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग, निचलौल वन रेंज के श्रमिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र CHC निचलौल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया और श्रमिकों को कार्य के दौरान धूप व बारिश से बचाव के लिए छाते वितरित किए गए।

स्वास्थ्य शिविर और सम्मान

शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे आयोजित इस शिविर में निचलौल रेंज के दर्जनों श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच के उपरांत टोंगरी पौधशाला में एक सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जहाँ सभी श्रमिकों को छाते प्रदान किए गए।

वन क्षेत्राधिकारी का संबोधन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी RO सुनील राव ने श्रमिकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा, जंगलों को आग से बचाने (फायर कंट्रोल) और पौधरोपण जैसे कठिन कार्यों में इन श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। उनकी मेहनत के बिना वनों का संरक्षण संभव नहीं है।

मौजूद रहे अधिकारी

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन दरोगा अशोक सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, मोबीन अली, पन्नेलाल चौहान सहित अन्य वनकर्मी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। यह पहल न केवल श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दर्शाती है, बल्कि उनके कठिन परिश्रम को सम्मान देने का एक सराहनीय प्रयास भी रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.