मधुबन तहसील: न्याय की गुहार लगाते हुए फूट-फूटकर रोया बुजुर्ग, लेखपाल और कानूनगो पर गंभीर आरोप

मऊ

मऊ जनपद के तहसील परिसर में गुरुवार देर शाम उस वक्त भावुक कर देने वाला मंजर दिखा, जब एक बुजुर्ग किसान न्याय न मिलने पर फफक-फफक कर रो पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के तहसील परिसर में गुरुवार देर शाम उस वक्त भावुक कर देने वाला मंजर दिखा, जब एक बुजुर्ग किसान न्याय न मिलने पर फफक-फफक कर रो पड़ा। परशुरामपुर निवासी पीड़ित रसबुल ने राजस्व कर्मियों पर प्रताड़ना और मिलीभगत का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए अपना दर्द बयां किया।

फसल कटवाने का आरोप

बुजुर्ग रसबुल का दावा है कि वह सुल्तानपुर बारहगावां में गाटा संख्या 1083 और 1084 के भूमिधर हैं। एसडीएम के आदेश पर पैमाइश और पत्थर लगने के बाद उन्होंने वहां सरसों की बुवाई की थी। पीड़ित का आरोप है कि कानूनगो महेंद्र गुप्ता ने विपक्षीगणों के साथ साठगांठ कर उनकी तैयार सरसों की फसल कटवा दी।

तीन महीने से भटक रहा पीड़ित

रसबुल के अनुसार, वह पिछले तीन महीने से तहसील के चक्कर काट रहे हैं। इस मामले में जिलाधिकारी ने भी समाधान के निर्देश दिए थे, लेकिन तहसील प्रशासन टालमटोल कर रहा है। गुरुवार को जब वे मुख्यालय पहुंचे और कोई सक्षम अधिकारी नहीं मिला, तो उनका सब्र टूट गया और वे कैमरे के सामने ही रोने लगे।

एसडीएम का आश्वासन

मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम सत्यप्रकाश ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि यदि कोई लेखपाल या कानूनगो दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बुजुर्ग को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.