देवबंद के इस्लामिया डिग्री कॉलेज में अब एम.ए. की पढ़ाई, क्षेत्र में खुशी की लहर

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के क्षेत्र की शैक्षिक प्रगति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। स्थानीय इस्लामिया डिग्री कॉलेज को मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी, सहारनपुर से स्नातकोत्तर M.A. स्तर पर महत्वपूर्ण विषयों की मान्यता मिल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के क्षेत्र की शैक्षिक प्रगति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। स्थानीय इस्लामिया डिग्री कॉलेज को मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी, सहारनपुर से स्नातकोत्तर M.A. स्तर पर महत्वपूर्ण विषयों की मान्यता मिल गई है। अब कॉलेज में अंग्रेजी, उर्दू और राजनीति विज्ञान में एम.ए. की पढ़ाई शुरू होगी।

इसके अतिरिक्त, स्नातक. स्तर पर भी इतिहास और शिक्षा शास्त्र जैसे विषयों को शामिल करने की अनुमति मिल गई है। इस निर्णय से स्थानीय छात्र-छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने ही शहर में न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इन नए पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया मई माह से प्रारंभ कर दी जाएगी। इस उपलब्धि के बाद से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह है। शिक्षाविदों ने इसे देवबंद के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया है, जिससे विशेषकर छात्राओं को घर के पास ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुगमता होगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.