बलरामपुर: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और व्यापारियों की अहम बैठक; दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु पुलिस प्रशासन सक्रिय है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु पुलिस प्रशासन सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में आज गुरुवारको अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

समस्याओं का सुना गया हाल, सुरक्षा पर हुई चर्चा

बैठक की शुरुआत में अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों का कुशलक्षेम जाना और उनसे संवाद स्थापित किया। व्यापारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर एएसपी ने विस्तार से चर्चा करते हुए उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण रहा।

सीसीटीवी बनेगा सुरक्षा कवच एएसपी

गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाएं। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि कम से कम दो कैमरे आम रास्ते और मुख्य सड़क की ओर लगाए जाएं ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।यह तकनीक न केवल अपराध रोकने में सहायक होगी, बल्कि अपराधियों की धरपकड़ में भी पुलिस के लिए मददगार साबित होगी।

संदिग्धों की सूचना तत्काल देने की अपील

एएसपी ने उद्यमियों से क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल ही अपराध मुक्त समाज की स्थापना कर सकता है। गोष्ठी के समापन पर उन्होंने सभी व्यापारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।इस अवसर पर जनपद के विभिन्न थानों से आए अधिकारी और कर्मचारी गण भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24