महराजगंज: ओवरटेक के चक्कर में दो ई-रिक्शा की भीषण भिड़ंत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल; पेड़ से जा टकराया वाहन

सिंदुरिया

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया-निचलौल मार्ग पर आज गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सिंदुरिया-निचलौल मार्ग पर आज गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ओवरटेक करने की कोशिश में दो ई-रिक्शा आपस में टकरा गए, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुँची सिंदुरिया पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

ओवरटेक बना हादसे का कारण

घटना शाम करीब पांच बजे परसा मीर सड़क टोला गेट के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआ डाल निवासी कॉपीस पुत्र त्रिवेणी अपने ई-रिक्शा में सवारियां लेकर रिश्तेदारी में मिठौरा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक लोडर ई-रिक्शा ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।

पेड़ से टकराया सवारियों से भरा ई-रिक्शा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। लोडर ई-रिक्शा का चालक कल्लू भी इस हादसे में घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि कल्लू शादी का सामान लेकर परसा मीर की तरफ जा रहा था।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सिंदुरिया पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है।

थाना प्रभारी सिंदुरिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है और घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.