बलिया
बलिया जनपद में आगामी मानसून और बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में आगामी मानसून और बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अति संवेदनशील स्थलों पर रहेगी पैनी नजर
जिलाधिकारी ने बाढ़ खण्ड के अधिशासी अभियंता से वर्तमान परियोजनाओं की प्रगति जानी और निर्देश दिए कि अति संवेदनशील तटबंधों और स्थलों पर 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एडीएम अनिल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी कि 15 मई तक ग्राम पंचायत स्तर पर सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठकें कर ली जाएं, ताकि जमीनी स्तर पर तैयारियां पूर्ण हो सकें।
विभागीय समन्वय और राहत कार्यों पर जोर
बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां तय कीं:
पीडब्ल्यूडी: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सड़कों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करें।
पशु चिकित्सा विभाग: पशुओं के लिए पर्याप्त चारा और टीकों की व्यवस्था पहले से कर लें।
जल निगम: प्रभावित इलाकों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए कार्ययोजना तैयार रखें।
राजस्व विभाग: राहत शिविरों का चयन कर वहां बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि समय रहते तैयारियों को अंतिम रूप देने से आपदा के दौरान जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सकता है। बैठक में जिला विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश, अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड सहित अन्य जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
घघसरा में गरजी नारी शक्ति: महिला जन आक्रोश पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, फूंका पुतलाhttps://t.co/PD2Gkm9l5u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 30, 2026























