बलिया
बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 9 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए गुरुवार को एडीआर भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 9 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए गुरुवार को एडीआर भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा के आदेश पर आयोजित इस बैठक में विद्युत विभाग के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर रणनीति तैयार की गई।
विद्युत मामलों के निस्तारण पर जोर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से विद्युत अधिनियम से जुड़े प्रकरणों को चिन्हित कर सुलह-समझौते के माध्यम से उन्हें खत्म करने पर बल दिया। सचिव ने कहा कि लोक अदालत आम जनता के लिए अपने विवादों को कम खर्च और समय में सुलझाने का एक बेहतरीन मंच है।
जागरूकता और प्रचार-प्रसार की अपील
बैठक में अधिकारियों को लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए गए, ताकि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार शर्मा, ऋषिकेश सिंह, मनोज कुमार और लक्ष्मण मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने आगामी 9 मई को होने वाली लोक अदालत में अधिकतम भागीदारी और मामलों के निस्तारण की प्रतिबद्धता दोहराई।
घघसरा में गरजी नारी शक्ति: महिला जन आक्रोश पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, फूंका पुतलाhttps://t.co/PD2Gkm9l5u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 30, 2026























