मऊ: मेधावियों का सम्मान, राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज में प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन

मऊ

मऊ जनपद के मधुबन स्थित राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन स्थित राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन और गणमान्य अतिथियों द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉपरों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

हाईस्कूल में निहारिका और इंटर में सौरभ ने मारी बाजी

हाईस्कूल वर्ग में निहारिका यादव ने 91.3% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके साथ ही नीलम पाण्डेय 90.5%, रुबी मौर्य 90.3%, प्रिया मौर्य 90.3% और आकाश तुरहा 89.5% सहित अन्य छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं, इंटरमीडिएट में सौरभ कुमार 82.8% और अंकिता यादव 81.2% ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

गुरुजनों ने दिया सफलता का मंत्र

सपा शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष सूर्यभान यादव और प्रबंधक मुसाफिर प्रसाद यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और निरंतरता ही सफलता की कुंजी है। प्रधानाचार्य मुन्ना यादव ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर राजेश सिंह, चंद्र किशोर पांडे और प्रियांशु यादव सहित विद्यालय परिवार एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.