बागपत
बागपत विश्व विख्यात त्रिलोक तीर्थ धाम सहित जनपद के प्रमुख जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहनावे को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत विश्व विख्यात त्रिलोक तीर्थ धाम सहित जनपद के प्रमुख जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहनावे को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मंदिर प्रशासन ने धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए परिसर में हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, बरमूडा और जींस-टॉप जैसे आधुनिक पश्चिमी परिधानों पर रोक लगाते हुए ‘ड्रेस कोड’ का पालन करने की अपील की है।
मर्यादा और परंपरा पर जोर
त्रिलोक तीर्थ धाम के मैनेजर त्रिलोक जैन ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को बाधित करने के लिए नहीं, बल्कि मंदिर की गरिमा और सामाजिक मर्यादा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। नए नियमों के तहत महिलाओं और बालिकाओं से शालीन वस्त्र पहनने और सिर ढककर ही मंदिर में प्रवेश करने का आग्रह किया गया है।
श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
इस पहल का स्थानीय नागरिकों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं ने व्यापक समर्थन किया है। लोगों का मानना है कि धार्मिक स्थलों पर भारतीय संस्कृति और अनुशासन का पालन आवश्यक है। ऐतिहासिक बड़ा गांव स्थित इस तीर्थ क्षेत्र की यह पहल अब चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसका प्रभाव देश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मंदिर प्रशासन ने प्रवेश द्वार पर इस संबंध में सूचना बोर्ड भी लगा दिए हैं।
#Siddharthnagar: जमीनी विवाद ने ली जान! 🚨 लोटन में घायल संदीप यादव की इलाज के दौरान मौत। गुस्साए परिजनों ने शव को लोटन चौराहे पर रखकर किया जाम। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। #CrimeNews #Protest #UPPolice pic.twitter.com/QtEyeS6ps3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 30, 2026






















