मऊ: डंपर की भीषण टक्कर से पुलिस जीप 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, हेड कांस्टेबल की मौत

मऊ

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल पवन यादव 38 की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल पवन यादव (38) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर बनियापार गांव के पास उस वक्त हुआ जब पुलिस टीम रात्रि गश्त पर निकली थी।

पीछे से डंपर ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे हेड कांस्टेबल पवन यादव अपने साथियों—एसआई विनोद कुमार, सिपाही प्रीतम सिंह और पीआरडी जवान ओम प्रकाश के साथ गश्त कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस जीप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप सड़क किनारे 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ड्राइविंग सीट पर होने के कारण पवन यादव के सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे में घायल तीनों साथियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक पवन यादव वाराणसी के चितईपूरा के मूल निवासी थे और घोसी कोतवाली में तैनात थे। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि आरोपी डंपर चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। विभाग ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

 

 

Voice Of News 24