सहारनपुर: नगर निगम की लापरवाही ने महिला को नाले में धकेला; वार्ड-54 में एक महीने से अंधेरा

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद स्मार्ट सिटी का दावा करने वाले सहारनपुर में नगर निगम की अनदेखी आम जनता की जान पर भारी पड़ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद स्मार्ट सिटी का दावा करने वाले सहारनपुर में नगर निगम की अनदेखी आम जनता की जान पर भारी पड़ रही है। वार्ड नंबर-54 स्थित नई बस्ती, गली नंबर-3 में पिछले एक महीने से पसरे अंधेरे के कारण आज एक महिला अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने समय रहते महिला को बाहर निकाल लिया, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

चार महीने पहले लाइट उतार ले गई कंपनी

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि करीब 4 महीने पहले लाइट ठीक करने आई कंपनी के कर्मचारी गली में लगी एकमात्र स्ट्रीट लाइट भी उतार कर ले गए थे। तब से पूरी गली अंधेरे में डूबी है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि उन्होंने तीन नई स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए एक महीने पहले नगर निगम में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अधिकारी फाइल दबाए बैठे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.