सहारनपुर: अवैध फैक्ट्री निर्माण पर SDA का एक्शन, ठेकेदार के संरक्षण वाला निर्माण सील

सहारनपुर

सहारनपुर विकास प्राधिकरण SDA ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपना शिकंजा कसते हुए दूधली रोड पर एक निर्माणाधीन अवैध फैक्ट्री को सील कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर विकास प्राधिकरण SDA ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपना शिकंजा कसते हुए दूधली रोड पर एक निर्माणाधीन अवैध फैक्ट्री को सील कर दिया है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वाले भू-माफियाओं और कथित बिचौलियों में हड़कंप मच गया है।

सांठगांठ की कोशिशें हुईं नाकाम

जानकारी के अनुसार, जोन-3 स्थित रजवाहा पटरी पर सलमान मलिक द्वारा लगभग 250 वर्गमीटर में बिना मानचित्र स्वीकृति के कॉलम खड़े कर हॉल का निर्माण कराया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, एक कथित ठेकेदार ने मोटी रकम लेकर विभागीय कार्रवाई से बचाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और सचिव के कड़े निर्देशों के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को पूरी तरह बंद कराकर उसे सील कर दिया।

दलालों पर सख्त प्रहार

इस कार्रवाई के माध्यम से विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की दलाली या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में अब इस बात की चर्चा तेज है कि क्या इस अवैध निर्माण को किसी विभागीय कर्मचारी का संरक्षण प्राप्त था। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध इसी तरह का अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.