महराजगंज: बाइक चोरी की अफवाह पर युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने विक्षिप्त युवक को बचाया

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनेवा नहर के पास बाइक चोरी की महज एक अफवाह ने हिंसक रूप ले लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनेवा नहर के पास बाइक चोरी की महज एक अफवाह ने हिंसक रूप ले लिया। भीड़ ने बिना सच्चाई जाने एक युवक को घेरकर तालिबानी अंदाज में उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मानसिक विक्षिप्त निकला युवक

जानकारी के अनुसार, किसी ने शोर मचा दिया कि युवक बाइक चुराने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद दर्जनों लोगों ने युवक को घेर लिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बेगुनाही की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ ने उसके कपड़े फाड़ दिए और लात-घूसों से हमला किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने पहुंचाया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पीड़ित युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों और भीड़ को उकसाने वाले उपद्रवियों की पहचान तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.