बुलंदशहर: 50 हजार का इनामी जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर, 3 दोस्तों की हत्या का था मुख्य आरोपी, इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल

खुर्जा

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र में 25 अप्रैल की रात हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी का अंत हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र में 25 अप्रैल की रात हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी का अंत हो गया है। गुरुवार तड़के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ढाकर रोड सिकंदरपुर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी जीतू सैनी मारा गया।

दोनों ओर से हुई कई राउंड फायरिंग

पुलिस के अनुसार बताते चले की घेराबंदी के दौरान जीतू सैनी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस ने दो पिस्टल, एक तमंचा, भारी मात्रा में जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

स्वाट टीम प्रभारी और हेड कॉन्स्टेबल घायल

इस खूनी मुठभेड़ में अपराधियों का लोहा लेते हुए स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मौ. असलम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित मलिक भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की बहादुरी की आलाधिकारियों ने सराहना की है।

क्या था मामला

बता दें कि 25 अप्रैल को जीतू सैनी के जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली विवाद (चेहरे पर केक लगाने) को लेकर उसने अपने ही तीन दोस्तों—मनीष, अमरदीप और आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें जीतू की तलाश में जुटी थीं। पुलिस इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों का एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.