अभिनेत्री उर्मिला सागर का उत्तराखंड सरकार पर तीखा हमला: ‘मेरी आवाज दबाने के लिए बंद की सोशल मीडिया आईडी’

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के मशहूर अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला सागर ने उत्तराखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के मशहूर अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला सागर ने उत्तराखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है। उर्मिला का दावा है कि गरीबों और मजलूमों की आवाज उठाने के कारण सरकार ने उनकी सोशल मीडिया आईडी बंद करवा दी है।

उन्होंने सरकार के महिला आरक्षण के दावे को भी सिरे से खारिज कर दिया। उर्मिला ने कहा ?

“सरकार जिस आरक्षण का श्रेय ले रही है, वह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में पहले ही सुनिश्चित कर दिया था। यह सरकार की देन नहीं, बल्कि हमारा संवैधानिक अधिकार है।”

अभिनेत्री ने मांग की कि 2027 के विधानसभा चुनावों में महिलाओं की सशक्त भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वे अत्याचार के खिलाफ खड़ी होती हैं, सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए उन पर ही मुकदमे दर्ज कर देती है। उर्मिला सागर ने स्पष्ट किया कि वे अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.