बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खुसरूपुर की बगिया के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खुसरूपुर की बगिया के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवक को दानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। घायल की पहचान पैगंबरपुर निवासी दीपक (23 वर्ष), पुत्र जागी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के दौरान युवक की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई थी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नवल किशोर ने बताया कि घायल युवक को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया था। युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इधर, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की तलाश जारी है। इस घटना से युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

 

Voice Of News 24