किंग कोहली का विराट साम्राज्य: IPL में 9,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने विराट

स्पोर्ट्स डेस्क

क्रिकेट के रिकॉर्ड्स बुक में सोमवार, 27 अप्रैल की तारीख सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

क्रिकेट के रिकॉर्ड्स बुक में सोमवार, 27 अप्रैल की तारीख सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वह कर दिखाया, जो आईपीएल के 19 सालों के इतिहास में कोई नहीं कर सका। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अपनी पारी का 11वां रन लेते ही कोहली ने आईपीएल में 9,000 रन पूरे कर लिए हैं।

अपने ‘घर’ में रचा इतिहास

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम विराट कोहली का घरेलू मैदान रहा है, और इसी मैदान पर उन्होंने इस जादुई आंकड़े को छुआ। मैच से पहले विराट को इस कीर्तिमान तक पहुँचने के लिए मात्र 11 रनों की दरकार थी। जैसे ही उन्होंने यह सिंगल पूरा किया, पूरा स्टेडियम ‘कोहली-कोहली’ के नारों से गूंज उठा। 2008 में एक युवा खिलाड़ी के रूप में शुरू हुआ विराट का यह सफर 2026 में 9,000 रनों के हिमालयी शिखर तक पहुँच गया है।

रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह

विराट कोहली अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में निर्विवाद रूप से शीर्ष पर काबिज हैं। उनके आस-पास फिलहाल कोई भी दूसरा सक्रिय बल्लेबाज नजर नहीं आता। पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रनों की आतिशी पारी खेलने के बाद से ही फैंस इस ‘9 हजारी’ रिकॉर्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली अब एक ऐसे मुकाम पर हैं जहाँ से दूसरे नंबर पर मौजूद रोहित शर्मा (7,183 रन) भी काफी पीछे नजर आते हैं। 275 मैचों के अपने करियर में विराट ने 8 शतक और 66 से ज्यादा अर्धशतक जड़े हैं। 2026 के इस सीजन में भी कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है और वह ऑरेंज कैप की रेस में भी मजबूती से बने हुए हैं.

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.