निचलौल-सिसवा मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, गंभीर रूप से घायल युवती जिला अस्पताल रेफर

निचलौल

महराजगंज निचलौल-सिसवा मार्ग पर आज मंगलवार दोपहर दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज निचलौल-सिसवा मार्ग पर आज मंगलवार दोपहर दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया है।

रायपुर के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, खम्हौरा निवासी निधि गुप्ता (20 वर्ष) पुत्री लक्ष्मण अपने भाई आदित्य गुप्ता के साथ बाइक पर सवार होकर निचलौल की ओर आ रही थी। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम रायपुर के पास पहुँची, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर दूर तक घिसटते चले गए।

सिर में आई गंभीर चोटें

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायल निधि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निचलौल में भर्ती कराया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि निधि के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थिति को चिंताजनक मानते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय महराजगंज के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। पीड़ित परिवार के लोग भी अस्पताल पहुँच चुके हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

महराजगंज: चौधरी शिवेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए UP को-ऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष, फरेंदा में समर्थकों ने फोड़े पटाखेhttps://t.co/ZihyDnOPV4

— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 28, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.