लखनऊ: मेदांता अस्पताल में मुलाकातों की सियासत,सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जाना अनुपमा जायसवाल का हाल

लखनऊ

राजधानी लखनऊ का मेदांता अस्पताल इस समय उत्तर प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राजधानी लखनऊ का मेदांता अस्पताल इस समय उत्तर प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। महिला आरक्षण बिल के समर्थन में आयोजित एक रैली के दौरान विपक्षी नेताओं का पुतला फूंकते समय झुलसीं भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हाल जानने के लिए मंगलवार को दिग्गजों का तांता लगा रहा। इस घटना ने तब और भी नाटकीय मोड़ ले लिया जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद उस नेता का हाल जानने अस्पताल पहुँच गए जो उन्हीं का पुतला फूंक रही थीं।

पुतला दहन के दौरान हुआ था हादसा

विदित हो कि यह हादसा बहराइच में ‘महिला जन आक्रोश रैली’ के दौरान हुआ था। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में आयोजित इस प्रदर्शन में जब विधायक अनुपमा जायसवाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंक रही थीं तभी अचानक आग की लपटें भभक उठीं।

इस हादसे में उनका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

अखिलेश यादव का औचक दौरा मरहम या मौन संदेश

मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव अचानक अस्पताल पहुँचे और अनुपमा जायसवाल व उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए लिखा हम नहीं चाहते समाज के बीच आग जले, हम चाहते हैं सद्भाव की फुहार गिरे।

अखिलेश के इस दौरे ने राजनीतिक हलकों में एक बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे लोकतांत्रिक शिष्टाचार और मानवीय संवेदना का नाम दे रहे हैं, वहीं कुछ इसे विरोधी खेमे पर एक सांकेतिक तंज के रूप में देख रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि जिसका पुतला फूंकने में यह हादसा हुआ, जब वही सामने खड़ा हो तो वह पीड़ित के लिए ‘हमदर्दी का मरहम’ साबित होगा या हादसे की कड़वी यादों को ताजा करेगा?

भाजपा नेतृत्व हुआ सक्रिय: डिप्टी सीएम केशव और ब्रजेश पाठक पहुँचे

अखिलेश यादव के दौरे के कुछ ही घंटों बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी पूरी तरह सक्रिय हो गया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मेदांता पहुँचकर विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात की। भाजपा नेताओं के इस त्वरित दौरे को सपा प्रमुख की सक्रियता के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और विधायक के इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.