लखनऊ: मेदांता में सियासी हलचल, अखिलेश के बाद डिप्टी सीएम केशव-ब्रजेश समेत दिग्गजों ने जाना अनुपमा जायसवाल का हाल

लखनऊ

राजधानी लखनऊ का मेदांता अस्पताल इस समय प्रदेश की सियासत का केंद्र बना हुआ है। महिला आरक्षण बिल के विरोध प्रदर्शन के दौरान झुलसीं पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हाल जानने के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राजधानी लखनऊ का मेदांता अस्पताल इस समय प्रदेश की सियासत का केंद्र बना हुआ है। महिला आरक्षण बिल के विरोध प्रदर्शन के दौरान झुलसीं पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हाल जानने के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अस्पताल पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद भाजपा नेतृत्व पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आया।

डिप्टी सीएम और संगठन महामंत्री ने की मुलाकात

अखिलेश यादव की औचक मुलाकात के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई थी, जिसके तुरंत बाद उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मेदांता अस्पताल पहुंचे। उनके साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। नेताओं ने विधायक अनुपमा जायसवाल के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पुतला दहन के दौरान हुआ था हादसा

गौरतलब है कि अनुपमा जायसवाल लखनऊ में महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। इस दौरान अखिलेश यादव का पुतला फूंकते समय आग की लपटों की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं। चेहरे और शरीर पर आई चोटों के कारण उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सियासी सरगर्मी तेज

अस्पताल में शुरू हुए इस ‘मुलाकातों के दौर’ को सियासी गलियारों में एक बड़ी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव के अस्पताल पहुँचने और फोटोसेशन के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं का वहां पहुंचना यह साफ करता है कि पार्टी अपनी वरिष्ठ नेता के साथ मजबूती से खड़ी है। अस्पताल परिसर के बाहर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी अपनी नेता की सलामती की दुआ करने पहुँच रहे हैं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.