शोहरतगढ़ : सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे सीओ, पुलिस बल के साथ गश्त कर आम जन को सुरक्षा का कराया अहसास

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने किया पैदल गश्त, सीओ ने लिया सुरक्षा का जायजा, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी ने प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह व पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने खुनुवां बाईपास तिराहा, मुख्य बाजार सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। क्षेत्राधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और हर स्थिति पर पैनी नजर रखी जाएं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने के निर्देश भी दिए। पुलिस टीम ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर सुरक्षा सम्बन्धी फीडबैक लिया। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये गये, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। गश्त के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव, कांस्टेबल दिनेश यादव, प्रभाकर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.