इटवा: पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने किया नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत, 2027 की जीत का भरा दम

इटवा

सिद्धार्थनगर जनपद के भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती के क्रम में मंगलवार को इटवा स्थित पार्टी कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती के क्रम में आज मंगलवार को इटवा स्थित पार्टी कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के चार नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

इन नवनियुक्त अध्यक्षों को मिली कमान

समारोह के दौरान डॉ. सतीश द्विवेदी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। जिम्मेदारी पाने वाले अध्यक्षों में शामिल हैं। रामसूरत चौरसिया (मंडल अध्यक्ष, बेलवा),राजेश कुमार पाण्डेय (मंडल अध्यक्ष, खुनियांव),कन्हैया विश्वकर्मा (मंडल अध्यक्ष, इटवा),शैलेंद्र कुमार उर्फ कुंवर मिश्रा (मंडल अध्यक्ष, बिस्कोहर)

2027 के विधानसभा चुनाव पर लक्ष्य

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नए ऊर्जावान कंधों पर संगठन की जिम्मेदारी आने से भाजपा और मजबूत होगी। डॉ. द्विवेदी ने हुंकार भरते हुए कहा, “नवनियुक्त अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का सफलतापूर्वक पालन करेगा। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में इटवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।”

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष (इटवा) विकास जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपनारायण त्रिपाठी, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री राम नरेश पासवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकिशोर यादव, जिला पंचायत सदस्य राम कृपाल चौधरी और प्रदीप कसौधन सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.