बिधूना: नगर पंचायत में तीन मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

बिधूना

औरैयाज नपद के बिधूना नगर पंचायत सभागार में आज मंगलवार को गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैयाज नपद के बिधूना नगर पंचायत सभागार में आज मंगलवार को गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित तीन मनोनीत सभासदों ने औपचारिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लेते हुए अपना कार्यभार संभाला।

एसडीएम ने दिलाई शपथ

उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया ने नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त सभासदों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले मनोनीत सभासदों में सतीश प्रजापति, नीलेन्द्र चक उर्फ नीलू और सविता राजावत शामिल रहे। तीनों ने विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन और नगर के विकास में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: अध्यक्ष

नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि शासन से प्राप्त धनराशि के माध्यम से नगर में विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी निर्वाचित और मनोनीत सभासदों को साथ लेकर प्रत्येक वार्ड में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

भाजपा नेताओं की रही उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप शाक्य, अवनीश भदौरिया, सुधांशु राजावत, अशोक चौहान, सत्यम त्रिवेदी, राहुल तिवारी और निर्मला चौहान सहित कई भाजपा नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह में नगर पंचायत के अन्य निर्वाचित सभासद और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.