महराजगंज: चौधरी शिवेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए UP को-ऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष, फरेंदा में समर्थकों ने फोड़े पटाखे

फरेंदा

महराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और फरेंदा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने एक और बड़ी राजनीतिक उपलब्धि हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और फरेंदा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने एक और बड़ी राजनीतिक उपलब्धि हासिल की है। उन्हें उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की खबर जैसे ही जनपद में पहुँची, भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

आवास पर ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न

मंगलवार को पूर्व विधायक के आवास पर समर्थकों का तांता लगा रहा। उत्साही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर पटाखे फोड़े। समर्थकों का कहना है कि शिवेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व और सहकारिता के प्रति उनके समर्पण का ही परिणाम है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निर्विरोध सौंपी गई है।

क्या आगामी चुनाव में मिलेगी फरेंदा की कमान?

सहकारिता चुनाव में इस निर्विरोध जीत के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर लोग यह कयास लगा रहे हैं कि पार्टी के भीतर उनका कद बढ़ने से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर फरेंदा क्षेत्र की कमान चौधरी शिवेंद्र सिंह को सौंप सकती है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस जीत ने आगामी चुनाव के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर दिया है।इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रधान, बीडीसी सदस्य और भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहकर उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए।

 

Voice Of News 24