महराजगंज:राजकीय हाईस्कूल बरवाराजा में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित, टॉपर अंशिका को मिली साइकिल

महराजगंज

महराजगंज सदर विकास खंड के राजकीय हाईस्कूल बरवाराजा में आज मंगलवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सदर विकास खंड के राजकीय हाईस्कूल बरवाराजा में आज मंगलवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।

स्कूल टॉपर अंशिका को मिली साइकिल

समारोह के आकर्षण का केंद्र विद्यालय की टॉपर अंशिका यादव रहीं। अंशिका को उनकी शानदार सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रशस्ति पत्र और साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके अलावा बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में गोविंद पासवान, अस्मिता, नेहा कन्नौजिया, अमृता, अंजलि, रंजना, चंदा, ममता मौर्य और निखिल शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

सफलता निरंतर परिश्रम का फल: प्रधानाचार्य

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि सफलता कोई संयोग नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम, समय के सही नियोजन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा, “अनुशासन और कड़ी मेहनत ही वह कुंजी है जो सफलता के द्वार खोलती है।” उन्होंने टॉपर अंशिका की उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल और प्रेरणा बताया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रामजी प्रसाद, अविनाश कुमार, संदीप सिंह और रत्नेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24