सिद्धार्थनगर: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन पर अनिल चौधरी ने दी बधाई, शोहरतगढ़ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सिद्धार्थनगर

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिवस (28 अप्रैल) पर पूरे प्रदेश सहित सिद्धार्थनगर जिले में भी भारी उत्साह देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिवस (28 अप्रैल) पर पूरे प्रदेश सहित सिद्धार्थनगर जिले में भी भारी उत्साह देखने को मिला। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के युवा और तेजतर्रार नेता अनिल चौधरी (प्रदेश सचिव, शिक्षक मंच) ने अपनी नेता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की।

महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं अनुप्रिया पटेल: अनिल चौधरी

अनिल चौधरी ने अनुप्रिया पटेल के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण की प्रतीक और एक कर्मठ जननेता बताया। उन्होंने कहा कि बहन अनुप्रिया पटेल के कुशल नेतृत्व में अपना दल (एस) लगातार मजबूत हो रहा है और पिछड़ों व वंचितों की आवाज बुलंद कर रहा है। अनिल चौधरी ने अपने और समस्त शोहरतगढ़ विधानसभा वासियों की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Facebook, X और Instagram) पर प्रशंसकों और कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। शोहरतगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में भी कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। अनिल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों और ‘सामाजिक न्याय’ की विचारधारा को हर घर तक पहुँचाएंगे।इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, पार्टी पदाधिकारी और उत्साहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24