आहार
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव आहार में आज मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव आहार में आज मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के जिला को-ऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ और उपाध्यक्ष को-ऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने स्थानीय भाजपा विधायक संजय शर्मा और भाजपा की नीतियों पर जमकर हमला बोला।
संविधान और देश के ताने-बाने की जीत
नेताओं ने परिसीमन बिल के संदर्भ में कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा संविधान की रक्षा के संकल्प के कारण देश के ताने-बाने को तहस-नहस करने वाली साजिशें नाकाम हुई हैं। उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया।
विधायक पर विकास की अनदेखी का आरोप
डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ ने आरोप लगाया कि अनूपशहर विधायक संजय शर्मा क्षेत्र के वास्तविक विकास और सामाजिक मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए महिला नेताओं के साथ मिलकर गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा नारी शक्ति अभियान के नाम पर विपक्षी नेताओं के पुतले जलाना एक ‘ढोंग’ है, जो अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए किया जा रहा है।
महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा में खुद उनकी महिला नेता सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में भाजपा जिलाध्यक्षों पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों और वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि जो पार्टी अपनी महिला कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं दे सकती, वह नारी शक्ति की बात कैसे कर सकती है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष प्रभारी सलाम खान और संचालन युवा नेता बबलू कुरैशी ने किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, साकेत, जाहिर, छोटे और नेपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#Baghpat: जमीन विवाद में दबंगों का तांडव! जौनमाना गांव में अवैध कब्जे का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला। पीड़ित का आरोप शिकायत के बाद भी प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई। @baghpatpol से न्याय की गुहार। #CrimeNews #UPPolice #LandDispute pic.twitter.com/NzIfd8vnax
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 28, 2026























