महराजगंज: 22वीं वाहिनी SSB ने निकाली योग जागरूकता रैली, स्वस्थ तन-स्वस्थ मन का दिया संदेश

महराजगंज

महराजगंज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मंगलवार, 28 अप्रैल को 22वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के जवानों ने योग जागरूकता रैली का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मंगलवार, 28 अप्रैल को 22वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के जवानों ने योग जागरूकता रैली का आयोजन किया। 100 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस रैली में बलकार्मिकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

जनमानस को किया जागरूक

रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को योग के महत्व से रूबरू कराना और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। वाहिनी मुख्यालय से शुरू हुई इस रैली के माध्यम से जवानों ने स्वस्थ तन, स्वस्थ मन का नारा बुलंद किया और लोगों को नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया।

100 दिवसीय काउंटडाउन का हिस्सा

एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 100 दिनों के काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के जरिए योग को जन-आंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। रैली के दौरान जवानों ने अनुशासन और सेवा के संकल्प के साथ योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संख्या में बलकार्मिक उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24