बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना की राह आसान होती दिख रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना की राह आसान होती दिख रही है। प्रशासन द्वारा अधिग्रहित भूमि के बदले प्रभावित कृषकों के खातों में मुआवजे की धनराशि भेजने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक कुल ₹16,02,58,962 (सोलह करोड़ दो लाख अट्ठावन हजार नौ सौ बासठ रुपये) की राशि 56 किसानों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक हस्तांतरित की जा चुकी है।
इन गांवों के किसानों को मिला लाभ
मुआवजे का यह भुगतान जनपद की विभिन्न तहसीलों के अंतर्गत आने वाले कई गांवों के किसानों को किया गया है। इसमें मुख्य रूप से चिरचिटा, मोहम्मदपुर पहासू, सेगली, ऐमनपुर, घुगरावली, बनवारीपुर, धतूरी, बैलोट, मढौना जाफराबाद, बीबीनगर, बैनीपुर, खबरा, दीनौल, बरतौली, खलसिया चूहड़पुर और रूपवास पंचगाई जैसे गांव शामिल हैं।
डीएम कुमार हर्ष के सख्त निर्देश: भुगतान में लाएं पारदर्शिता
जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने तहसील प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुआवजे की वितरण प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि शेष बचे प्रकरणों में भी सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी की जाएं ताकि कृषकों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उनका हक मिल सके।
प्रशासन का लक्ष्य है कि एक्सप्रेसवे निर्माण से पहले सभी किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा मिल जाए, जिससे परियोजना के कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
#Baghpat: जमीन विवाद में दबंगों का तांडव! जौनमाना गांव में अवैध कब्जे का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला। पीड़ित का आरोप शिकायत के बाद भी प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई। @baghpatpol से न्याय की गुहार। #CrimeNews #UPPolice #LandDispute pic.twitter.com/NzIfd8vnax
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 28, 2026























